यह सुविधा विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जिनके पास इंटरनेट धीमी स्पीड वाला है। यह फीचर स्लो इंटरनेट कनेक्शन के कारण यूजर्स को होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए ही बनाया गया है। अक्सर ऐसा हो कि यूजर्स को अपना इनबॉक्स लोड होने के लिए इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी तो मेल लोड होने से पहले ही इंटरनेट कनेक्शन फेल हो जाता है।
स्टेटिक जीमेल इनबॉक्स प्रिव्यू फीचर जरिए अब आपके पहले 10 नए ईमेल आपके जी मेल पर लॉगइन करते ही लोड हो जाएँगे और आपको उनका प्रिव्यू दिखाई देगा, भले ही आपकी इंटरनेट स्पीड कम हो।
स्टेटिक जीमेल इनबॉक्स प्रिव्यू फीचर आपको सेटिंग में लैब टैब में मिलेगा। इसमें आपको इनबॉक्स प्रिव्यू विकल्प पर स्क्रॉल करके उसका चेकबॉक्क चेक करना होगा। इससे आपके जी मेल पर यह फीचर इनेबल हो जाएगा और आप अपने 10 लेटेस्ट मेल्स का प्रिव्यू देख सकेंगे।
यूजर को इस फीचर का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने अकाउंट से लॉग आउट जरूर करें क्योंकि अगर बीच में ब्राउजर विंडो किसी कारण से बंद हो जाती है तो भी यूजर लॉगइन ही रहता है जब तक कि लॉग आउट लिंक क्लिक न कर ली गई हो।
via- WEB DUNIA
No comments:
Post a Comment